कार

Published: Jan 06, 2022 04:42 PM IST

Colour Changing Carजल्द सड़कों पर नज़र आएगी रंग बदलने वाली कार, पालक झपकते ही काली से होगी सफेद

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: @BMWGroup/Twitter

नई दिल्ली: अक्सर लोग कार लेने से पहले उसके कलर (Car Colour) के बारे में बहुत सोचते हैं। कौन सा कलर लिया जाए और कौन सा नहीं, इस पर लोग काफी विचार करते हैं। वहीं कार लेने के बाद लोग फिर ये भी सोचते हैं अगर वो कलर लेता तो ज़्यादा अच्छा होता। 

साथ ही बहुत जल्द ही अपने कार के कलर से बोर भी हो जाते हैं। इन सबके बीच लोगों को ये भी ख्याल आता है कि काश हम अपनी कार का कलर बदल (Colour Change of Car) सकते। ऐसे में आपको ये जानकार खुशी मिलेगी कि अब ऐसा करना मुमकिन है। 

जी हां, हाल में एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार बाजार में आई है, जिसका आप पलक झपकते ही कलर बदल सकते हैं, इसके लिए आपको केवल एक बटन प्रेस करने की ज़रूरत पड़ेगी। यह रंग बदलने वाली कार लक्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने पेश की है। 

BMW ने हाल में M-Brand इलेक्ट्रिक कार iX M60 को उतारा है। इस कार के एक्सटीरियर का रंग बटन दबाते ही बदल जाता है। यह कार काली से सफेद और सफेद से ग्रे में बस पल भर में बदल जाती है। 

कंपनी ने इस कार को अमेरिका में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES-2022) में दिखाया है। जिसका नाम BMW iX M60 Flow रखा गया है। कंपनी ने इस कार के सरफेस पर ई-इंक की कोटिेंग की है। 

इसमें करोड़ों माइक्रोकैप्सूल हैं, जिनका डायमीटर इंसान के बालों जितना है। इस हर माइक्रोकैप्सूल में सफेद कलर के निगेटिव चार्ज और काले रंग के पॉजिटिव चार्ज पिगमेंट हैं। ऐसे में जब बटन दबाकर इन पिगमेंट्स को कमांड दिया जाता है तो ये सरफेस के रंग को बदल देते हैं। BMW की ये लेटेस्ट रंग बदलने वाली कार एक पॉवरफुल एसयूवी है। ये 610 हॉर्स पॉवर की पॉवर जनरेट करती है।