कार

Published: May 15, 2023 04:51 PM IST

Mahindra eKUV100जल्द आ रही देसी इलेक्ट्रिक कार Mahindra eKUV100, Tata की इस कार से होगा मुकाबला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई: एमजी मोटर इंडिया ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी लॉन्च कर भारतीय बाजार में धूम मचा दी है। Tata Motors Tiago EV भी इलेक्ट्रिक कार प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है। अब महिंद्रा एंड महिंद्रा भी आने वाले समय में अपनी सस्ती इलेक्ट्रिक कार KUV100 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है। जब से लोगों ने महिंद्रा की EKUV 100 को ऑटो एक्सपो में देखा है। तब से कई लोगों में इसके बारे में जानने की जिज्ञासा रही है। पिछले कुछ दिनों में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड काफी बढ़ गई है। कंपनियां अब 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले किफायती ईवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं।

200 किमी से अधिक की रेंज

रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार Mahindra eKUV100 में दमदार बैटरी हो सकती है। एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी रेंज 200 किमी से ज्यादा हो सकती है। इसमें 40 kW की इलेक्ट्रिक मोटर हो सकती है। जो 40 bhp की मैक्सिमम पावर और 120 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है।

आप अपने घर पर एसी चार्जिंग की मदद से इस इलेक्ट्रिक कार को 6 घंटे से भी ज्यादा समय में फुल चार्ज कर सकते हैं। इसमें डीसी फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिल सकती है। जिससे आप एक घंटे में 80% से ज्यादा चार्ज कर सकते हैं।