कार

Published: Jan 14, 2023 08:35 PM IST

Auto Expo 2023MPV कार की दौड़ में MG Motor के Mifa 9 का कोई तोड़ नहीं, लग्जरी में शानदार, पढ़े डिटेल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - MG Moters India

दिल्ली: भारत में हो रहे ऑटो एक्सपो 2023 (Auto Expo 2023) में MG Motor ने भारत में पहली बार Mifa 9 लग्जरी MPV कार का अनावरण किया। MG Motor ने बताया कि यह एक लग्जरी ऑल-इलेक्ट्रिक मल्टी-पर्पज व्हीकल (MPV) है। इस इलेक्ट्रिक कार का साइज काफी बड़ा है, क्योंकि इसकी लंबाई 5 मीटर है जो इसे Kia Carnival से भी लंबी बनाती है। इसके डिजाइन की बात करें तो Mifa 9 बड़े साइज की एमपीवी की तरह बॉक्सी शेप में है।  हालांकि, इसके डिजाइन में मॉडर्न चीजें हैं जो इसे दूसरी एमपीवी कारों से अलग बनाती हैं। इसके फ्रंट पर स्लिम LED DRLs मिलेंगी, जबकि पीछे सेंटर में लाइट बार के साथ V शेप की LED टेल लाइट्स नजर आएंगी। इस कार के फ्रंट में थोड़ा क्रोम ट्रीटमेंट और बड़ा एयर डैम दिया गया है।

लंबे सफर में यह इलेक्ट्रिक MPV सवारियों का बढ़िया साथ देगी

कार के इंटीरियर की बात करें तो MG MIFA 9 में डैशबोर्ड तक फैली चौड़ी टचस्क्रीन मिलती है। इसके अलावा MPV के अंदर टू-स्पोक स्टीयरिंग दिया गया है। एमजी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को 6 और 7 सीटर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट में चार कैप्टन सीट हैं जबकि दूसरी और तीसरी लाइन की सीट को इलेक्ट्रिक तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है। इसके इंटीरियर में आपको काफी स्पेस मिलता है और इसके अंदर काफी कुछ किया जा सकता है। लंबे सफर में यह इलेक्ट्रिक MPV सवारियों का बढ़िया साथ देगी। इसमें 12 स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम, 10+ हाई टेक ड्राइवर असिस्टेंस के साथ MG पायलट की सपोर्ट भी मिलेगी। 

एक बार फुल चार्ज होने पर ये कार 520 किलोमीटर की दूरी तय करेगी

MG MIFA 9 की परफार्मेंस  देखा जाये तो तो इसमें 90kW बैटरी पैक की पावर मिलेगी। इसे 11kW AC चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी ने दावा किया है कि एक बार फुल चार्ज होने पर ये कार 520 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस कार की टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। एमजी मोटर ने इस कार में 466 लीटर का बूट स्पेस दिया है।