ब्लॉग

Published: Feb 03, 2021 05:05 PM IST

Shockingमिस्र में खोज के दौरान मिली ‘सोने की जीभ वाली ममी’, कहानी जान हो जाएंगे हैरान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic Credit- Twitter

मिस्र (Egypt) खासकर ‘ममी’ (Mummy) के लिए एक प्रसिद्ध देश (Famous Country) है। यहाँ आए दिन ममी के बारे में नई खोज (Research) या निशान (Marks) मिलते रहते हैं। यह मिस्र की प्राचीन मानव सभ्यता (Ancient human civilization) मानी जाती है। ऐसी ही एक और खोज हुई है अल्गेजेंड्रिया के तबोसाइरिस मैग्ना मंदिर (Taposiris Magna Temple of Alexandria) में। यहां खुदाई के दौरान सैंटो डॉमिंगो यूनिवर्सिटी के इजिप्शियन-डॉमिनीकन मिशन (Egyptian-Dominican Mission of Santo Domingo University) को चट्टान पर बनीं 16 आकृतियां मिली हैं, जिसमें ममी (Mummy) दफनाई गई थी।  

बता दें कि, इस मंदिर में मिस्र की फेमस रानी क्लियोपैट्रा (Queen Cleopatra) के मकबरे की खोज लंबे समय से की जा रही है (Mummy discovered in Egypt)। इस खोज में मिली ममी की हालत ज़्यादा अच्छी नहीं है, लेकिन इसे ग्रीको-रोमन के कल्चर को फॉलो करते हुए दफनाया गया था, जिससे इसके बारे में अच्छी-खासी जानकारी भी मिल सकती है। साथ ही इस ममी को देख सभी हैरान भी हैं, क्योंकि यह सोने की जीभ वाली ममी ( Mummy with gold tongue) है।  

सोने की जीभ की कहानी-
अलेग्जेंड्रिया ऐंटिक्विटीज के डायरेक्टर-जनरल खालेद अब अल-हमज के अनुसार, ममी के मुंह के सोने की फॉइल से बनी ताबीज़ मिली है, जिसे लोग सोने की जीभ भी कह रहे हैं। प्राचीन मानव सभ्यता के समय ऐसा माना जाता था कि मरने के बाद इंसान दूसरी दुनिया में इस जीभ की मदद से बोल पाएगा। वहीं इस खोज में मिली किसी ममी पर सोने की कलाकृतियां बनी हैं तो किसी पर सींग और सांप के आकार बने हुए हैं। साथ ही एक ममी के सीने पर फैल्कन का सिर देखा गया है,  जिसे होरस का देवता कहा जाता है।  

खोज में मिली कई चीजें-
इस खोज में ऐसी कई चीजें मिली हैं, जिसे खासकर महिलाओं के अंतिम संस्कार के दौरान पहनाया जाता है। जैसे 8 सोने के फ्लेक, 8 मार्बल के मास्क आदि। इस मंदिर में 2005 से मिस्र के टोलमी साम्राज्य की आखिरी रानी क्लियोपैट्रा के मकबरे की खोज चल रही है। एक्सपीडिशन की लीडर कैथरीन मार्टिनेज़ के अनुसार, रानी का मकबरा यहीं मिलेगा, क्योंकि यहाँ पहले रानी के नाम और तस्वीरों वाले सिक्के पाए गए हैं।  

कौन थी रानी क्लियोपैट्रा?
रानी क्लियोपैट्रा की खोज पर हमेशा ऐसे सवाल उठते हैं कि ये रानी क्लियोपैट्रा कौन थीं, जिनके मकबरे की खोज बहुत सालों से की जा रही है? तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि “रानी क्लियोपैट्रा इतिहास की सबसे प्रसिद्ध और शक्तिशाली महिला शासक थीं। वह टोलेमाइक की आखिरी शासक थीं, साथ ही वह अपने साम्राज्य में मिस्र भाषा बोलने वाली पहली इंसान भी थीं। इसके अलावा यहाँ की जनता उनका बहुत सम्मान करती थी। उनके मरने के बाद भी कई सालों तक उन्हें एक देवी की तरह पूजा जाता था।”