कॉरपोरेट जगत

Published: Mar 22, 2023 02:25 PM IST

Foxconn Will Provide Jobफॉक्सकॉन इस राज्य में करेगी करीब 8 हजार करोड़ का इन्वेस्ट, 50 हजार लोगो को मिलेगा रोजगार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई: आईफोन की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन बेंगलुरु में प्लांट लगाने जा रही है। फॉक्सकॉन इसके लिए कर्नाटक सरकार से बातचीत कर रही थी। आखिरकार कर्नाटक सरकार ने फॉक्सकॉन कंपनी के लिए यह प्लांट लगाने का रास्ता साफ कर दिया है। कर्नाटक सरकार ने 8 हजार करोड़ रुपए के इन्वेस्ट से बनने वाले आईफोन मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता वाली राज्य उच्च स्तरीय समिति फॉक्सकॉन की मोबाइल फोन निर्माण इकाई को मंजूरी दे दी है। सरकार का अनुमान है कि इससे लगभग 50,000 नौकरियां पैदा होंगी। 

300 एकड़ की जगह पर बनाया जाएगा प्लांट 

फॉक्सकॉन का नया प्लांट बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास 300 एकड़ की जगह पर बनाया जाएगा। इस कंपनी का भारत में सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगने जा रहा है। इससे अगले 10 वर्षों में लगभग 1 लाख नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है। फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग लियू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बैंगलोर का दौरा किया। इन चर्चाओं के दौरान कंपनी और राज्य सरकार के बीच एक समझौता हुआ। फॉक्सकॉन भारत में प्रोडक्शन का विस्तार करने की इच्छुक है। घरेलू स्मार्टफोन बाजार में आईफोन की भारी मांग है।

भारत में बने आईफोन को किया जाता है एक्सपोर्ट 

इसके अलावा भारत में बने आईफोन का अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक्सपोर्ट भी किया जाता है। चीन के अलावा भारत भी ग्लोबल सप्लाई चेन में अहम भूमिका निभा रहा है। फॉक्सकॉन की वर्तमान में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इकाइयां हैं। अब इसमें बेंगलुरु शहर का नाम भी जुड़ने जा रहा है। समिति ने 10 नए, 5 विस्तारित और 3 अतिरिक्त इन्वेस्ट के साथ 75,394 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। राज्य सरकार का मानना ​​है कि इससे 77,606 नई नौकरियां पैदा होंगी।