एजुकेशन

Published: Feb 02, 2023 05:49 PM IST

NEET MDS 2023बड़ी खबर! NEET MDS का करेक्शन विंडो हुआ ओपन, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें सुधार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस के NEET MDS  2023 का एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को आज ओपन कर दिया है। यानी अगर आप कुछ करेक्शन करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। बता दें कि नीट एमडीएस 2023 (NEET MDS 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 9 जनवरी 2023 से शुरू थी। जिसकी अंतिम तारीख 30 जनवरी थी।

नीट एमडीएस 2023 एप्लीकेशन फॉर्म के करेक्शन के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://nbe.edu.in/ से अपने आवेदन फॉर्म में सुधार या बदलाव कर सकते हैं। जिसके लिए आप नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके खुद ब खुद कर सकते हैं।  जिन भी कैंडिडेट्स ने नीट एमडीएस 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

ऐसे करें करेक्शन 

गौरतलब है कि नीट एमडीएस एप्लीकेशन फॉर्म (NEET MDS application Correction Form) में बदलाव करने के  लिए ये विंडो  2 फरवरी यानी आज दोपहर 3 बजे ओपन हुई है। जिसकी आखिरी तारीख 5 फरवरी है। तो वहीं नीट एमडीएस का एडमिट कार्ड 22 फरवरी को जारी होगा, वहीं नीट एमडीएस परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2023 को किया जाएगा।