एजुकेशन

Published: Jun 12, 2023 08:15 AM IST

MHT CET Result 2023 महाराष्ट्र: CET छात्रों के लिए बड़ी खबर, आज जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

महाराष्ट्र: MHT CET छात्रों के लिए बड़ी खबर है। MHT CET 2023 का परिणाम आज महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा घोषित किया जाएगा। जी हां  हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक सीईटी का रिजल्ट आज 12 जून को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स (पीसीएम) और फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (पीसीबी) ग्रुप के नतीजे घोषित करेगा। नतीजे MHT CET 2023 की वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर देखे जा सकते हैं। आइए यहां जानते है पूरी खबर… 

जानकारी हो कि पीसीएम ग्रुप के लिए  MHT CET  2023 परीक्षा 9 से 14 मई तक और पीसीबी ग्रुप के लिए 15 से 20 मई तक आयोजित की गई थी। आपको बता दें कि परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई थी। MHT CET  2023 परीक्षा में इस वर्ष कुल 4.6 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। 

MHT CET 2023 रिजल्ट कैसे चेक करें 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर पोर्टल लिंक लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद चेक एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2023 लिंक पर जाएं।

अब रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगइन करें।

रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट आउट ले लें।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एमएचटी सीईटी 2023 के परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसके जरिए इंजीनियरिंग, फार्मेसी और एग्रीकल्चर कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा। काउंसलिंग शुरू होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। 

इस वर्ष इंजीनियरिंग, फार्माकोलॉजी और कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सभी प्रवेश प्रक्रियाएं ऑनलाइन आयोजित की जा रही हैं। इस साल पहली बार अभ्यर्थियों को मोबाइल एप के जरिए प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी मिलेगी, यह जानकारी सीईटी सेल ने दी।