मनोरंजन

Published: Oct 23, 2021 04:30 PM IST

Actor Jeevan Birth Anniversaryआज है एक्टर जीवन का Birth Anniversary, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड के नारद मुनि एक्‍टर जीवन (Jeevan) का 24 अक्टूबर को बर्थ एनिवर्सरी  है। आज ही के दिन वह कश्‍मीर में पैदा हुए थे। अगर आज वह जिंदा होते तो 106 बरस के हो गए होते। 70 और 80 के दशक की फिल्मों में जीवन विलेन की मुख्य भूमिका में नजर आते थे। जीवन बॉलीवुड के एक फेमस विलन थे। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते है उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें। 

जीवन के जन्म के बाद ही उनकी मां का निधन हो गया था। वहीं, तीन साल में उनके पिता का निधन हो गया। उनके 24 भाई बहन थे। उनका असली नाम ओंकार नाथ धार था। जीवन बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। लेकिन उनके परिवार वाले नहीं चाहते थे। इसलिए 8 साल की उम्र में घर से भागकर मुंबई आ गए। जब वो मुंबई आए तो उनकी जेब में सिर्फ 26 रुपए थे।

जब जीवन मुंबई आये तब उन्हें काम की बेहद जरूरत थी। तब उन्हें डायरेक्टर मोहनलाल सिन्हा के स्टूडियो में काम मिला। उसके बाद मोहनलाल सिन्हा ने उन्हें अपनी फिल्म में काम भी दिया। उन्होंने फिल्म  ‘फैशनेबल इंडिया’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। जवीना ने अपने फिल्मी करियर में सबसे ज्यादा  नारद मुनि का किरदार निभाया है। उन्होंने  लगभग 60 फिल्मों में नारद मुनि का रोल किया था। 

जीवन को अपने करियर के शुरुआत दिनों में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। उन्हें पहचान उस समय मिली जब 1935 में उन्होंने फिल्म ‘रोमांटिक इंडिया’ में काम किया। इसके बाद जीवन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जीवन की ‘अफसाना’, ‘स्टेशन मास्टर’, ‘अमर अकबर एंथनी’ और ‘धर्म-वीर’ यादगार फिल्मों में से एक हैं। उन्होंने नागिन, शबनम, हीर-रांझा, जॉनी मेरा नाम, कानून, सुरक्षा, लावारिस, आदि फिल्मों में काम कर चुके हैं।