मनोरंजन

Published: Nov 14, 2022 10:15 AM IST

Pushpa 2अल्लू अर्जुन के फैंस को तोहफा, इस दिन बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी ‘पुष्पा 2’ की झलक!

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : साउथ सिनेमा (South Cinema) के सुपरस्टार (Superstar) अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वो इन दिनों अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग में काफी व्यस्त है। फैंस उनकी फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ (Pushpa: The Rise) देखने के बाद उसके दूसरे पार्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के दूसरे भाग ‘पुष्पा: द रूल’ (Pushpa: The Rule) पर काम होना शुरू हो गया है एक बार फिर इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की जबदस्त एक्टिंग देखने को मिलेगी।

उनके साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर कुछ अपडेट्स भी आने शुरू हो गए हैं। वहीं अब इस फिल्म को लेकर फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स 16 दिसंबर को रिलीज होने जा रही हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ के साथ सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर ‘पुष्पा: द रूल’ का टीजर लॉन्च करने का प्लान कर रहे हैं।

जिसको लेकर शनिवार से ही ये खबर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई ऑफिसियल कन्फर्मेशन नहीं आया है, लेकिन अगर ये खबर सच हुई तो ये अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा। वो इस खबर से काफी खुश हैं। वो फिल्म ‘पुष्पा 2’ की झलक देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फैंस इस तोहफे का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।