मनोरंजन
Published: Oct 20, 2021 10:59 AM ISTYeh Hai Mohabbateinअभिषेक मलिक ने गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी से की शादी, देखें Photos
मुंबई: ‘ये है मोहब्बतें’ (Yeh Hai Mohabbatein) फेम अभिषेक मलिक (Abhishek Malik) ने अपनी गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी (Suhani Chaudhary) के साथ 19 अक्टूबर को शादी के सात फेरे लिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की शादी की रस्में 2-3 दिन पहले शुरू हो गई थीं। उनकी शादी बहुत ही निजी तरीके से हुई हैं। ऐसे में अब अभिषेक ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर की हैं। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
गौरतलब है कि दोनों ने दिल्ली में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की है। सुहानी और अभिषेक ने मैचिंग कपड़े पहने थे और दोनों काफी जंच रहे थे। अभिषेक ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी, उस पर लाल कलर की पगड़ी में नजर आये। सुहानी ने पेस्टल कलर का लहंगा-चोली पहना था। दोनों बहुत ही ज्यादा अच्छे लग रहे थे।
अभिषेक ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है। अभिषेक ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मिस्टर एंड मिसेज मलिक।’ सुहानी ने भी ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक मलिक ‘पिंजरा खूबसूरती का’ में लीड रोल में नजर आ रहे हैं। अभिषेक ने साल 2012 में टीवी शो ‘चाल-शह और मात’ से अपनी करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद वह ‘दिल की नजर से खूबसूरत’, ‘पुनर्विवाह-एक नई उम्मीद’, ‘कैसी ये यारियां’ जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुके है।