मनोरंजन

Published: Dec 10, 2022 02:07 PM IST

Paritosh Tripathi Weddingएक्टर परितोष त्रिपाठी ने की पिथौरागढ़ की मीनाक्षी से शादी, फैंस समेत सेलेब्स ने दी 'मामाजी' को बधाई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : एक्टर (Actor) और टेलीविजन होस्ट (Television Host) परितोष त्रिपाठी (Paritosh Tripathi) ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी चंद से देहरादून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में  शादी  कर ली है। वो आज एक-दूजे के हो गए है। परितोष त्रिपाठी के इस शादी में कई सेलेब्स भी पहुंचे। इस शादी में पंकज त्रिपाठी और उनके पत्नी मृदुला त्रिपाठी भी पहुंची और कपल को अपना आशीर्वाद दिया। इनके अलावा गुंजन तिवारी, प्रियांशु सिंह, नितिन बंसल, रवि दुबे, ऋत्विक धंजनी, इश्तियाक खान, केतन सिंह, शान मिश्रा, गीता कपूर, नाज और सांसद और एक्टर रवि किशन भी परितोष की शादी में शामिल हुए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अतरक्षिया रिसार्ट में ही परितोष त्रिपाठी और मीनाक्षी चंद की मेंहदी और हल्दी की रस्म भी पूरी हुई थी। परितोष त्रिपाठी ने अपने प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। जिसमें परितोष त्रिपाठी और उनकी पत्नी मीनाक्षी को एक्टर पंकज त्रिपाठी आशीर्वाद देते हुए दिखे। उनके प्री-वेडिंग की तस्वीर सामने आते ही फैंस और सेलेब्स सभी उन्हें बधाईयां देने लगे। 

बता दें कि बिहार के गोपालगंज के रहने वाले परितोष त्रिपाठी टेलीविजन पर ‘मामाजी’ के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2018 में ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ से फिल्म डेब्यू किया था।

वो इंडियन आइडल और सुपर डांसर में बतौर होस्ट नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो ‘हसी का तड़का’ और ‘न बोले तुम न मैंने कुछ कहां’ जैसे शोज में भी दिखाई दिए हैं।