Paritosh Tripathi Wedding
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : मशहूर (Famous) टेलीविजन (Television) एक्टर (Actor) और कॉमेडियन (Comedian) परितोष त्रिपाठी (Paritosh Tripathi) अपने जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। वो उत्तराखंड में शादी करने जा रहे हैं। अभिनेता पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी चंद पर अपना दिल हार बैठे हैं और अब वो एक-दूजे के होने जा रहे हैं। शुक्रवार को परितोष त्रिपाठी और मीनाक्षी चंद की हल्दी की रस्म हुई। जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की।

    परितोष त्रिपाठी की हल्दी रस्म में एक्टर पंकज त्रिपाठी भी अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने कपल को अपना आशीर्वाद दिया। उनके अलावा रवि दुबे, ऋत्विक धनजानी, केतन सिंह, शान मिश्रा और गीता कपूर भी परितोष की हल्दी रस्म में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंचे। परितोष त्रिपाठी ने अपनी हल्दी रस्म के तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। जिसमें परितोष त्रिपाठी की हल्दी में पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी के साथ नए जोड़े को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Paritosh R Tripathi (@iamparitoshtripathi)

    परितोष त्रिपाठी के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स सभी के बधाईयों और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। बता दें कि बिहार के गोपालगंज के रहने वाले परितोष त्रिपाठी टेलीविजन पर मामाजी के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2018 में ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ से फिल्म डेब्यू किया था। वो इंडियन आइडल और सुपर डांसर में बतौर होस्ट नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो ‘हसी का तड़का’ और ‘न बोले तुम न मैंने कुछ कहां’ जैसे शोज में भी दिखाई दिए हैं।