मनोरंजन

Published: Mar 09, 2022 02:33 PM IST

Akshara Singhएक्ट्रेस अक्षरा सिंह को महाराष्ट्र के राज्यपाल और हेमा मालिनी ने अवॉर्ड से किया सम्मानित

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की अभिनेत्री (Actress) अक्षरा सिंह (Akshara Singh) किसी नाम की मोहताज नहीं है। वो भोजपुरी फिल्मों (Films) में अपने अभिनय (Acting) से अपने दर्शकों (Audience) के दिल में जगह बना चुकी है। आभिनेत्री के लिए आज का दिन काफी गौरवमान और खुशी का दिन है। क्योंकि, अदाकारा को महाराष्ट्र के राजभवन में आयोजित एक समारोह में सर्व सम्मानित अवार्ड से उनका सम्मान किया गया है। एक्ट्रेस को महाराष्ट्र के राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और बड़े पर्दे से दूर सांसद हेमा मालिनी के हाथों ‘स्वयंसिद्धा’ अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है।

एक्ट्रेस ने इस सम्मान के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और सांसद हेमा मालिनी का धन्यवाद किया है। वो इस अवार्ड को हासिल करने वाली बिहार की पहली महिला बनी है। जिससे उन्होंने इंडस्ट्री के साथ-साथ अपने पूरे बिहार को गौरवान्वित कर दिया है। अक्षरा सिंह ने अपनी इस बड़ी खुशी को अपने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ भी साझा किया है। एक्ट्रेस ने अपने इन्स्टाग्राम पर अपने इस गौरवान्वित पल की कुछ तस्वीरें शेयर की है। पोस्ट तस्वीरों में वो राज्यपाल और सांसद के हाथों से ‘स्वयंसिद्धा’ अवार्ड को हासिल करते हुए नजर आ रही है।

इस पल से वो काफी खुश दिखाई दे रही है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा ‘मैं इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को महाराष्ट्र के राज्यपाल और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी जी से पाकर खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हूं, मैं अपने इस सम्मान के लिए उनकी आभारी हूं। इसके साथ ही उन्होंने बाकी लोगों का भी धन्यवाद किया हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने इस पुरस्कार को अपने पापा-मम्मी को सौंप दिया है।   

गौरतलब है की अभिनेत्री ने अपने अभिनय करियर में कई सफल भोजपुरी फिल्मों में अपना मुख्य किरदार निभा चुकी है। इसके साथ ही वो रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 9 की भी कंटेस्टंट रह चुकी है। अक्षरा सिंह अभी हाल ही में रिलीज होली गीत ‘बवाल करेंगे’ में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ नजर आ रही है।