मनोरंजन

Published: Sep 15, 2021 02:43 PM IST

Controversyएक्ट्रेस नुपुर अलंकार के जीजा अफगानिस्तान में फंसे हैं, 'एक महीने बाद भी नहीं खबर, सदमे में छोटी बहन'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: हाल ही में अफगानिस्तान (Afghanistan) ने तालिबान (Taliban) पर कब्जा जमा लिया था। इसके बाद से ही देश में उथल-पुथल हालात हैं। दुनियाभर में अफगानिस्तान के हालात को लेकर चर्चा की जा रही है। काबुल पर कब्जे के बाद लगभग पूरे देश पर तालिबान का कब्जा हो चुका है। ऐसे में युद्धग्रस्त मुल्क में हालात काफी उथल-पुथल भरे हुए हैं। 

सबसे ज्यादा चिंता की स्थिति महिलाओं के बीच है, क्योंकि उन्हें अपने-अपने अधिकारों के जाने का डर है। ऐसे में अब तालिबानी गठन के बाद अफगानिस्तान में कई बदलाव किए गए है। जैसे की तालिबान संस्कृति विभाग की तरफ से कहा गया कि महिलाओं को खेलकूद में हिस्सा लेने नहीं दिया जाएगा। ऐसे में टेलीविज़न एक्ट्रेस नुपुर अलंकार (Nupur Alankar) इस वक्त बहुत परेशानी में हैं। दरअसल उनके जीजू अफगानिस्तान में काफी दिनों से फंसे हुए हैं। 

साथ ही एक्ट्रेस ने बताया की काफी दिनों से उनकी बात उनके जीजा से नहीं हुई है। उनका परिवार उनका पता नहीं लगा पा रहा है। नुपुर ने आजतक से बात करते हुए कहा- ‘ मेरी बहन जिज्ञासा की हालत बहुत खराब है। वह सदमे में हैं। हमने जीजा से आखिरी बार 19 अगस्त को बात की थी। आखिरी बार जब हमारी बात हुए थी तब जीजा ने कहा था कि वह अपना फोन चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। उसके बाद जीजा हमें कुछ समझा रहे थे तभी हमारा कॉल कट गया था। जीजा ने हमें एक आदमी का नंबर दिया था जिसके साथ वे थे। लेकिन हमें कोई मैसेज नहीं मिला।’

नुपुर ने आगे कहा- ‘में लगातार भारत  द्वारा अफगानिस्तान से रेस्क्यू किए गए लोगों की लिस्ट देख रही हूं। लेकिन अब तक जीजा का नाम उसमें नहीं दिखा है।’ साथ ही एक्ट्रेस ने कहा वह विदेश मंत्रालय से संपर्क कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह भी कहते हैं कि लोगों का बचाने का काम चल ही रहा है।