मनोरंजन

Published: Mar 12, 2022 08:47 PM IST

Yami Gautamअभिनेत्री यामी गौतम और नेहा धूपिया ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष से की मुलाकात, इस बात पर हुई चर्चा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Twitter

मुंबई : अभिनेत्री (Actress) यामी गौतम (Yami Gautam) और नेहा धूपिया (Neha Dhupia) हाल ही में अपने अभिनीत फिल्म ‘ए थर्सडे’ में नजर आई थी। उनकी ये फिल्म दर्शकों को काफी अच्छी लगी है। उनकी ये फिल्म महिलाओं के सुरक्षा को लेकर उठाए गए सवाल पर आधारित है। जिसको देखकर दर्शक भी काफी प्रभावित हुए है। अभिनेत्री इस कड़ी पर बातचीत करने के लिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से मुलाकात की उस वक्त स्वाति मालीवाल की टीम भी उनके साथ थी।

अभिनेत्री ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अध्यक्ष से बात की और स्वाति मालीवाल द्वारा महिलाओं की सुरक्षा पर कड़े इंतजाम की जानकारी भी ली। जिसमें अध्यक्ष ने अभिनेत्री को बताया की महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर ‘181’ से लेकर घटना स्थल पर पहुंचने वाली वैन तक के पुरे इंतजाम किए गए है। उनकी बात सुनकर अभिनेत्री काफी खुश हुई और उनकी इस पहल के लिए उनका धन्यवाद भी किया। अभिनेत्री ने स्वाति मालीवाल और उनकी पूरी टीम के साथ ग्रुप फोटो भी ली।

अभिनेत्री इस पहल की जानकारी अपने ट्विटर पर भी शेयर की है। उन्होंने ग्रुप फोटो को भी साझा किया है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इस तैयारी की लिए खुशी जाहिर करते हुए स्वाति मालीवाल की खूब सराहना की। अभिनेत्री यामी गौतम हाल ही में फिल्म ‘अ थर्सडे’ में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ नेहा धूपिया भी थी। इस फिल्म में यामी गौतम एक टीचर के किरदार में नजर आई।

जिसमें वो इस फिल्म में अपने किरादर से जुड़े अपने बचपन में हुए बत्तमीजी को एहसास करने के लिए और उसे जाहिर करने के लिए छोटे बच्चों का सहारा लेती है। जिसके लिए उन्होंने 16 बच्चों का अपहरण कर लिया। जिससे उन्हें न्याय मिला। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 17 फरवरी 2022 को रिलीज किया गया था।