मनोरंजन

Published: Sep 28, 2021 02:13 PM IST

Bigg boss 15अफसाना खान को आया पैनिक अटैक, पंजाब लौटीं सिंगर, अब नहीं बनेंगी शो का हिस्सा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बिगबॉस ओटीटी के बाद अब मेकर्स पूरी तरह तैयार है बिगबॉस 15 (Biggboss 15) के लिए। इस सीजन में भी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) होस्टिंग करने वाले हैं। ये  विवादित रियलिटी जल्द ही दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए आ रहा है। ऐसे में फैंस की उत्सुकता भी काफी बढ़ने लगी है. सोशल मीडिया पर भी इस शो के लिए एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। अब शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम से भी धीरे धीरे पर्दा उठ रहा है। 

ऐसे में पिछले कुछ दिनों से ये खबर आ रही थी पंजाबी सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) बिगबॉस के घर में जोरदार तरीके से एंट्री लेने वाली है। जिसके बाद फैंस का एक्सकिटमेंट लेवल काफी बढ़ गया था। यह तक कि प्रोमो में सिंगर की एक झलक दिखाया भी गया है। लेकिन अब खबरों की मानें तो शो शुरू होने से पहले ही अफसाना शो से बहार हो गई हैं। 

हाल ही में स्पॉटबॉय में छपी एक खबर के अनुसार, अफसाना खान को बीती शाम होटल के रूप पर पैनिट अटैक आया था। जिसके बाद मेकर्स ने तुरंत उन्हें मेडिकल सुविधाएं दी। लेकिन इस अटैक के बाद अफसाना ने ये फैसला किया की वो शो का हिस्सा नहीं बनेंगे और वह अपने घर पंजाब लौट गई है। 

गैरतलब है कि अफसाना खान पंजाब की एक मशहूर सिंगर है। अफसाना खान को पुरे देश में ‘पता नहीं जी कौन सा नशा करता है’ गाने से पहचान मिली।  बता दें कि ‘बिग बॉस 15’ 2 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाने वाला है।