मनोरंजन

Published: Apr 18, 2022 10:44 AM IST

Hunarbaazआकाश सिंह ने रियलिटी शो 'हुनरबाज देश की शान' की ट्राफी को किया अपने नाम, मिले इतने लाख रूपये

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : लोकप्रिय (Popular) कलर्स (Colors) टेलीविजन (Television) चैनल (Channel) के रियलिटी शो (Reality Shows) ‘हुनरबाज देश की शान’ (Hunarbaaz Desh Ki Shaan) के विजेता की घोषणा हो चुकी है। जिसमें बिहार के भागलपुर में रहने वाले आकाश सिंह ने हुनरबाज की ट्राफी को जीत लिया है। 3 महीने से चल रहे इस शो में पोल पर लटककर स्टंट करने वाले आकाश सिंह ने जीत का झंडा लहरा दिया है। आकाश सिंह ने ट्राफी के साथ-साथ 15 लाख रूपये कैश भी हासिल किया है।

अपनी इस जीत से आकाश काफी खुश है। आकाश सिंह एक मिडल क्लास फैमिली से आते है। उनके पिता एक सामान्य ड्राईवर है। आकाश सिंह भोजपुरी फिल्मों के शौकीन है। रवि किशन शुक्ला उनके फेवरेट हीरो है, लेकिन आकाश के घर में टेलीविजन नहीं है। जिसके कारण वो फिल्में मोबाइल में या फिर पड़ोसी के घर में जाकर टीवी पर देखते है। आकाश सिंह ने अपने परफॉरमेंस से जजों का दिल जीत लिया है। वहीं इस शो में यो हाइनेस प्रथम उपविजेता बनी। जिसके लिए उन्हें 5 लाख रूपये मिले।

वहीं सुखदेव, संचिता और सुब्रतम और अनिर्बान, हार्मनी ऑफ द पाइन्स ऑर्केस्ट्रा और रॉकनामा सूफी रॉक बैंड को हार का सामना करना पड़ा। इस शो को मिथुन चक्रवर्ती, करण जौहर और परिणीति चोपड़ा ने पहली बार एक-साथ बतौर जज किया है। वहीं इस शो को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया होस्ट कर रहे थे। परिणीति चोपड़ा आकाश के टैलेंट से काफी प्रभावित हुई है। यहां तक की वो आकाश को अपना भाई बना बैठी है। आकाश सिंह के जीत का फैसला जनता ने किया है।