मनोरंजन
Published: Sep 21, 2021 03:37 PM ISTThe Endअक्षय कुमार के फैंस ने बना दिया 'The End' का पोस्टर, आप भी देखकर हैरान हो जाओगे
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इनदिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में अक्षय की फिल्म बेल बॉटम रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार की इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था। अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग का तो जवाब ही नहीं है। अक्षय फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर सकते है। ऐसे में अब अक्षय के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अक्षय जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं।
दरअसल अक्षय कुमार ने कोरोना महामारी से पहले अन्नोउंस किया था कि वे जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं। साथ ही अक्षय ने बताया था कि उनकी डेब्यू वेब सीरीज द एंड (The End) अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज होगी। ऐसे में अक्षय के फैंस उनसे कब से फिल्म की अपडेट मांग रहे थे। अब अक्षय के फैंस ने खुद द एंड का पोस्टर बना दिया। अब ये पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अक्षय ने फैंस ने उनके फिल्मों में से कुछ चीज़े ली है।
गौरतलब है कि अक्षय ने इस वेब सीरीज का अनाउंसमेंट एक इवेंट में किया था। इस इवेंट में अक्षय ने खुद को आग लगाकर मीडिया के सामने एंट्री मारी थी। साथ ही अक्षय ने द एंड में वो जबरदस्त स्टंट करते नजर आएंगे। फिल्मों में तो वो शानदार स्टंट से लोगों को चौंकाते ही रहे हैं लेकिन ओटीटी पर वो कुछ ऐसा करने के लिए कमर कस रहे हैं