मनोरंजन

Published: Jan 07, 2022 06:18 PM IST

Alia Bhatt Post Pictures आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड ने खिंची उनकी कई तस्वीरें, देखें एक्ट्रेस का रिएक्शन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई : आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की जब बात होती है, तो उन्हें लेकर लोगों के चेहरों पर एक अलग ही खुशी (Happiness) झलकती नजर आती है। वहीँ, एक्ट्रेस (Actress) भी अपने सोशल मीडिया (Social Media) के जरिये अपने फैन्स को अपनी खबर साझा करती रहती है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने न्यू ईयर को एन्जॉय करने के लिए अफ्रीका गए है। 

एक्ट्रेस ने कुछ घंटों पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उनके बॉयफ्रेंड द्वारा खिंची उनकी कुछ तस्वीरें है। अभिनेत्री अपने कैप्शन में लिखती है “मेरे बॉयफ्रेंड के फोटोग्राफी की  कौशलता”। इससे यह साफ जाहिर होता है, की वह अपने चाहने वालों को यह बताना चाहती है की रणबीर कपूर अच्छी फोटोग्राफी कर लेते है।

पोस्ट तस्वीर पर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स 

हालांकि, आलिया भट्ट अपने पोस्ट की हुई तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रही है। उन्होंने रणबीर कपूर द्वारा खिंची कुल 4 तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अगर हम बात करें इनके फैन फॉलोइंग्स की तो वह काफी बड़ी है। एक्ट्रेस द्वारा पोस्ट किए हुए तस्वीर पर अब तक 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। जिसमें आलिया भट्ट के फैन्स के अलावा कई सेलेब्स ने भी तस्वीरों को पसंद किया और अपनी प्रतिक्रियाएं दी। 

आलिया भट्ट ने फिल्म उड़ता पंजाब में किया अभिनय 

आलिया भट्ट अब तक कई सफल फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। जिसमें “संघर्ष, स्टूडेंट ऑफ दी ईयर, हाईवे, 2 स्टेट्स, हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया, शानदार, कपूर एंड संस, उड़ता पंजाब, डिअर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, वेलकम टू न्यू यॉर्क, राजी, जीरो, गली बॉय, कलंक, स्टूडेंट ऑफ दी ईयर 2, अंग्रेजी मीडियम, सड़क 2 शामिल है।

आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र 

आलिया भट्ट की आगामी फिल्में- आर आर आर, गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र, डार्लिंग्स, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है।