मनोरंजन
Published: Oct 03, 2022 09:51 AM ISTAllu Arjunअल्लू अर्जुन ने अपने दादा की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बुक को किया लॉन्च, पूर्व उपराष्ट्रपति का किया धन्यवाद
मुंबई : साउथ (South) सुपरस्टार (Superstar) अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) से लगतार किसी न किसी कारणों से सुर्खियों में हैं। अभिनेता अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने परिवार को भी काफी समय देते हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के जन्मदिन के मौके पर स्नेहा रेड्डी और बच्चों अयान और अरहा के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। वहीं बीते रविवार को अल्लू अर्जुन ने अपने दादा अल्लू रामलिंगैया गरु के 100वीं जयंती मनाए हैं।
वहीं इस उपलक्ष्य में उन्होंने अपने दादा की पुस्तक का भी विमोचन किया। अल्लू अर्जुन के साथ इस बुक लॉन्च में साउथ मेगा स्टार चिरंजीवी, एक्टर रामचरण और देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू भी मौजूद रहे। अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम भी इस बुक लॉन्च की तस्वीर को शेयर किया है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘मेरे दादा श्री अल्लू रामलिंगैया गरु के शताब्दी जन्मदिन पर उनकी पुस्तक का विमोचन।
मैं इस अवसर की शोभा बढ़ाने के लिए श्री वेंकैया नायडू को धन्यवाद देना चाहता हूं।’ उनके इस पोस्ट को अब तक सात लाख से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। अगर हम बात करें अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेता फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के सीक्वल की शूटिंग अक्टूबर महीने से स्टार्ट करेंगे। फिल्म ‘पुष्पा 2’ का फैंस को भी बड़ी बेसब्री से इंतजार है।