Hrithik Roshan-Falguni Pathak
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : देशभर में नवरात्रि (Navratri) का उत्सव (Festival) देखने को मिल रहा है। जिसे देखो वही इसके रंग में रंगा हैं। वहीं नवरात्रि में गरबा का भी क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं इस अवसर पर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन भी मां का आशीर्वाद लेने दुर्गा मां के पंडाल में पहुंचे थे। जहां उन्होंने डांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक के साथ जमकर गरबा भी खेला। उन्होंने स्टेप फॉलो करते हुए फाल्गुनी पाठक के साथ जोरदार डांस किया।

    जिसका वीडियो खुद फाल्गुनी पाठक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। जिसमें गरबा के मंच पर ऋतिक रोशन व्हाइट कलर का शर्ट और ब्लू कलर की जींस पहने नजर आ रहे हैं। वो अपने सिर पर ब्लैक कलर की टोपी भी लगाए हैं साथ ही उन्होंने स्टाइलिश चश्मा भी पहन रखा है। वहीं फाल्गुनी पाठक ग्रीन आउटफिट में नजर आ रही हैं। फाल्गुनी पाठक ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘ऋतिक रोशन द्वारा वसाल्डी संस्करण नवरात्रि हैं गरबा तो बनता हैं। उनके इस गरबा डांस को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी दिखाई दे रही है। उनका ये डांस प्रशंसकों को अपनी ओर खिंच रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Falguni.J.Pathak (@falgunipathak12)

    वहीं अगर हम बात करें ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेता की अभिनीत फिल्म ‘विक्रम वेधा’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में वो वेधा नामक गैंगेस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनके सामने सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं। जो एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिसवाले के किरदार में हैं। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है।