मनोरंजन

Published: Jul 22, 2021 12:24 PM IST

Viral Videoप्रेग्नेंसी की खबरों के बीच सोनम कपूर ने शेयर किया वीडियो, बोलीं ‘गर्म पानी पीरियड्स के पहले दिन...’

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

Amidst the news of pregnancy, Sonam Kapoor shared a picture, said ‘Hot water on the first day of periods…’: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) हाल ही में लंदन से मुंबई लौटी हैं। पैपराजनी ने अदाकारा को बेहद खास अंदाज में अपने कैमरा में कैद किया। इस दौरान सोनम को लेने एयरपोर्ट पर उनके पिता अनिल कपूर पहुंचे थे। काफी समय बाद पिता को अपने सामने देखने के बाद अभिनेत्री काफी इमोशनल नजर आई। जब से अभिनेत्री अपने देश भारत आई है तब से मीडिया में उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें चर्चा का विषय बन गई है। फैंस सोशल मीडिया पर सोनम के प्रेगनेंट होने के कयास लगा रहे हैं। लेकिन अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बूमरैंग पोस्ट करते हुए लोगों को जवाब दिया है। 

अभिनेत्री सोनम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बूमरैंग वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘अदरक वाला गर्म पानी मेरे पीरियड के पहले दिन के लिए…’ इस पोस्ट के बाद अदाकारा ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। इससे यह भी साफ होता है कि सोनम प्रेगनेंट नहीं हैं। 

 

बता दें, सोनम पिछले काफी समय से पति आनंद अहूजा के साथ लंदन में रह रही थी। लॉकडाउन के दौरान यह दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते दिखाई दिए थे। इस दौरान अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती नजर आती थी। मालूम हो कि आखिरी बार अभिनेत्री साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में लीड रोल अदा करती दिखाई दी थी। फिल्म में उनके अपोजिट दुलकर सलमान नजर आए थे।