मनोरंजन

Published: Dec 06, 2021 04:22 PM IST

Viral Videoअंकिता लोखंडे ने विक्की जैन संग शेयर किया प्री वेडिंग सेरेमनी का Video, देखें यहां

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ इस दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रिपोर्ट्स सामने आई थी कि दोनों की शादी 12, 13, और 14 दिसंबर होगी। शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट भी तैयार की जा रही हैं और जल्द ही सबको शादी की इनविटेशन भेज दिया जाएगा। दोनों की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 

ऐसे में अब अंकिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्री वेडिंग फंक्शन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अंकिता और विक्की दोनों बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में अंकिता और विक्की जैन दोनों मुण्डावर बांधे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों के सिर पर मुण्डावर बांधा नजर आ रहा है। दोनों का ये वीडियो 52 सेकंड का हैं। वीडियो में दोनों की प्री वेडिंग फंक्शन मराठी रीति रिवाज से हो रहा हैं। 

वीडियो में दोनों एक हवन की उठती अग्नि होती नजर आ रही हैं। जिसके बाद दोनों अपने सिर पर मुण्डावर बंधवाते। वीडियो में अंकिता अपने  पैरों में पायल पहनते हुए भी नजर आ रही यहीं। दोनों बहुत ही ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में पंडित मंत्र पढ़ते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में अंकितना ने हरी और गुलाबी साड़ी में नजर आ रही हैं। उनके हाथों में  जोड़े बैठी हैं। वहीं विक्की व्हाइट कुर्ते में नजर आ रहे हैं। 

गौरतलब है कि हाल ही में विक्की और अंकिता ने शादी का न्योता देना शुरू कर दिया है। ऐसे में दोनों अपनी शादी का न्योता देने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मिलने राजभवन पहुंचे थे। जिसके बाद दोनों ने मिल कर भगत सिंह कोश्यारी को शादी का न्योता दिया। इस बात की जमकर खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर दी थी। 

गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे विक्की जैन को डेट कर रही हैं। हाल ही में दोनों के रिलेशनशिप को तीन साल पूरे हुए हैं। कुछ समय पहले ही अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन के साथ अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। इसी बीच हाल ही में अंकिता ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि जल्द ही वो दुल्हन बनने जा रही हैं। अंकिता के फैंस बेसरी से उनकी शादी का इंतजार कर रहे है।