मनोरंजन

Published: Sep 17, 2021 11:32 AM IST

Gossipअनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के T-20 कप्तानी छोड़ने के फैसले पर यूं दिया रिएक्शन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बॉलीवुड की बिंदास और बबली गर्ल हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अनुष्का पिछले कुछ सालों से फिल्मों से दूर अपने गृहस्थ जीवन का आनंद ले रही थीं। इसी साल अनुष्का के घर उनकी नन्ही परी वामिका ने भी जन्म लिया है। विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से ये खुशखबरी साझा की थी।

एक्ट्रेस को पर्दे से ब्रेक लिए काफी वक्त हो गया है, हालांकि एक्ट्रेस बतौर प्रोड्यूसर काफी एक्टिव हैं। लेकिन अनुष्का का फिलहाल शूटिंग पर वापस लौटने का कोई इरादा नहीं है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kholi) की पॉपुलैरिटी दुनियाभर में है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अचानक टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। विराट ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये दी थी। अब इस पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अब अनुष्का ने विराट के टी-20 से कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में विराट के अनाउंसमेंट नोट को शेयर किया है। साथ ही उस पर लव की इमोजी बनाकर उनके फैसले का खुले दिल से समर्थन किया है। 

बता दें कि अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जीरो’ में नजर आईं थीं। फिल्म को पर्दे पर सफलता नहीं मिली थी और इसके बाद से ही अनुष्का ने अपने काम से ब्रेक ले लिया था। वहीं अब अपनी बेटी को जन्म देने के बाद अनुष्का फिर से कमबैक के लिए तैयार हैं।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही अनुष्का का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो वायरल हो रहा था। सिमी गरेवाल को दिए इंटरव्यू में अनुष्का अपने शादी के प्लान के बारे में बात करते नजर आई थीं। इस दौरान अनुष्का ने कहा था, ‘मैं शादी करना चाहती हूं, बच्चे पैदा करना चाहती हूं और ये भी हो सकता है कि शायद शादी के बाद मैं काम ना करुं।’