मनोरंजन

Published: May 30, 2021 10:28 AM IST

Revealedअनुष्का शर्मा के पति क्रिकेटर विराट कोहली का ऐलान, इस दिन दिखाएंगे बेटी वामिका का चेहरा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

Anushka Sharma’s hubby, cricketer Virat Kohli shares why they are not revealing daughter Vamika’s face: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति टीम इंडिया के कप्तान विराट (Virat Kohli) पिछले काफी समय से अपनी बेटी वामिका (Vamika) को लेकर चर्चा में बने हुए है। फैंस के लिए कुछ समय पहले इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की तस्वीर पोस्ट की थी। लेकिन उसका चेहरा दिखाया नहीं था। इसके बाद  विराट और अनुष्का के फैंस काफी नाराज हुए थे। इसके बाद अब टीम इंडिया के कप्तान विराट ने फैंस के लिए बड़ा ऐलान किया है। क्रिकेटर ने शनिवार (29 मई) को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से बातचीत के दौरान बेटी वामिका से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। 

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एक फैंस ने विराट दे सवाल करते  हुए पूछा कि आप वामिका का चेहरा लोगों को क्यों नहीं दिखाया। इस विषय पर बात करते हुए विराट ने कहा ‘अनुष्का और मैंने अपने बेटी को सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है। जबतक की उन्हें सोशल मीडिया की समझ नहीं होती। इस सवाल के अलावा विराट ने बेटी वामिका ने नाम का अर्थ भी बताया। उन्होंने नाम का अर्थ बताते हुए कहा कि वामिका दुर्गा का दूसरा नाम होता है। 

मालूम हो कि बेटी वामिका के जन्म के बाद से अनुष्का शर्मा ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली हैं। लेकिन अदाकारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। साथ ही कोरोना काल में यह कपल लोगों की मदद करते भी दिखाई देते हैं।