मनोरंजन

Published: Jul 09, 2021 10:03 AM IST

Biggboss 15अर्जुन बिजलानी को मिला बिग बॉस का ऑफर, लेकिन एक्टर बोलें इनके कहने पर ही भरेंगी हामी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Instagram

मुंबई: अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। टेलीविजन के बड़े और चर्चित नामों में अर्जुन का नाम भी शामिल होता है। अर्जुन ने कम उम्र में ही सफलता का स्वाद चख लिया है। अर्जुन जल्द ही खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) में नजर आने है।  कुछ दिन पहले इसका पहला ऑफिशल प्रोमो रिलीज किया गया था। प्रोमो में अर्जुन बिजलानी दिखाई दे रहे हैं जो ऊंचाई पर खड़े हैं और डर के मारे उनकी हालत खराब हो रही है। अर्जुन बिजलानी को एक स्टंट दिया गया है जिसमें वह एक मेटल के ब्रिज पर खड़े हैं, जिसमें करंट दौड़ रहा है और उसी करंट के बीच उन्हें उस ब्रिज पर लटके फ्लैग्स को क्लेक्ट करना है। अब हाल ही में खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग खत्म करके मुंबई लौटे हैं उन्होंने गुरुवार को शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस से के दौरान बता ही दिया कि उन्हें बिग बॉस का ऑफर आया है।

अर्जुन बिजलानी ने कहा है कि उन्हें बिग बॉस ऑफर हुआ है लेकिन अब तक उन्होंने इस शो के लिए हां नहीं किया है क्योंकि पहले ही वह अपने परिवार से दूर रहे हैं और अब अगर उनकी फैमिली चाहती है कि वो यह शो करे तो तब वह शो को हां कर सकते हैं। यह फैसला उन्होंने परिवार के ऊपर छोड़ दिया है। अब देखते हैं कि अर्जुन के परिवार वाले उनके लिए क्या फैसला लेंगे। बिग बॉस 15 के प्रीमियर की डेट अक्टूबर 2021 बताई जा रही है। हालांकि डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई है। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार मेकर्स शो में एक्स कपल्स को लेकर आना चाहते हैं और साथ ही कॉमनर्स भी जो शायद बतौर जोड़ी ही आएं।

आपको बता दें शो में अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद और अनुष्का सेन के अलावा श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, सना मकबूल, आस्था गिल और विशाल आदित्य सिंह जैसे सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स हैं।बिग बॉस को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इसी साल फरवरी में बिग बॉस 14 खत्म हुआ था जिसकी विनर रुबीना दिलैक(Rubina Dilaik) बनी थीं। अब फैंस को शो के 15वें सीजन का इंतजार है और इसी बीच अपकमिंग सीजन को लेकर कुछ अपडेट्स सामने आए हैं। बता दें कि बिग बॉस 14 के फिनाले में सलमान खान ने अनाउंस किया था कि 15वें सीजन में कॉमनर्स भी शो का हिस्सा बनेंगे। तो इस सीजन हमें सेलेब्स और आम लोग बिग बॉस के घर में नजर आएंगे।