मनोरंजन

Published: Feb 05, 2022 09:18 PM IST

Asha Bhosleअस्पताल में लता मंगेशकर से मिलने पहुंची आशा भोसले, देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई : सिंगर (Singer) लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) से मिलने (Meet) अस्पताल (Hospital) पहुंची आशा भोसले (Asha Bhosle)। आशा भोसले अपने कार से ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंची। इनसे पहले लता मंगेशकर से मिलने रश्मि ठाकरे भी अस्पताल पहुंच चुकी है। वहीं आज दोपहर में सिंगर के स्वास्थ्य का हाल जानने राज ठाकरे भी अस्पताल गए थे।

लता मंगेशर का बीते महीने कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया था। हालांकि बीच में उनकी हालत में काफी सुधार आया था। लेकिन हाल ही में उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उनका इलाज डॉक्टर प्रतीत समदानी और उनकी टीम कर रही है।

 

लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने के लिए कई लोग उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे है। लता मंगेशकर अब तक 30 हजार से अधिक गानों को अपनी आवाज दे चुकी है। जिसको उनके फैंस बड़े खशी के साथ सुनते है। सिंगर को अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है जिसमें भारत रत्न पुरस्कार भी शामिल है।