Rashmi Thackeray

    Loading

    मुंबई : मशहूर (Famous) सिंगर (Singer) लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के स्वास्थ्य (Health) की हाल जानने के लिए रश्मि ठाकरे (Rashmi Thackeray) ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल (Breach Candy Hospital) पहुंची। सिंगर का बीते 27 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। खबरों के मुताबिक आज उनको आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

    उनका इलाज डॉक्टर प्रतीत समदानी और उनकी टीम की निगरानी में चल रहा है। हाल ही में सिंगर के हेल्थ की अपडेट लेने राज ठाकरे भी हॉस्पिटल गए थे। वहीं सिंगर के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है। हालांकि, अभी तक उनके परिवार से उनके हेल्थ का कोई अपडेट नहीं आया है। लता मंगेशकर बीते 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव हुई थी। जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

       

    गौरतलब है की लता मंगेशकर अपनी 13 साल की उम्र से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। सिंगर 30 हजार से अधिक गाने गा चुकी है। जिसमें कई भाषाएं शामिल है। उनके इस हुनर के लिए अब तक उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार शामिल है।