मनोरंजन

Published: Dec 28, 2021 03:01 PM IST

Good Newsजोया अख्तर का बड़ा खुलासा, फिल्म 'जी ले जरा' में प्रियंका-आलिया-कैटरीना एक साथ आएगी नजर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी सबसे चर्चित रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी करके सबको चौंका दिया। प्रियंका अब भले शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हों लेकिन फैंस के बीच वह हमेशा छाई रहती हैं। प्रियंका भी अपने फैंस से उतना ही प्यार करती है। 

प्रियंका लंबे समय से हिंदी फिल्मों से गायब हैं। लेकिन अब प्रियंका जल्द ही आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में दिखाई देगी। हालांकि, बहुत से लोग नहीं जानते कि फिल्म के लिए तीनों को कैसे चुना गया। वास्तव में प्रियंका ने ही आलिया और कैटरीना फीमेल फ्रेंडशिप रोड-ट्रिप फिल्म करने के लिए बुलाया था। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे। 

दरअसल हाल ही में जोया ने फिल्म कंपेनियन से बात करते हुए कहा- यह नसीब था। फरहान अख्तर के पास एक विचार था। जिसके लिए उन्होंने कहा कि मैं लड़कियों के साथ ऐसा फिल्म करना चाहता हूं।  वह इसके साथ आए थे और ऐसा करना चाहते थे और मुझे एक लाइन बताई। . और बहुत स्वतंत्र रूप से, फरहान के बारे में न जानते हुए, अभिनेत्रियों ने मुझसे संपर्क किया, यह कहते हुए कि हम एक साथ काम करना चाहते हैं। क्योंकि प्रियंका ने कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट बुलाया था। और, यह बस गठबंधन हो गया।’

गौरतलब है कि फरहान अख्तर ने अगस्त में जी ले जरा की घोषणा की थी। दिल चाहता है और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के बाद, अगली रोड-ट्रिप फिल्म जी ले जरा है। जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती द्वारा लिखित इस फिल्म को रीमा कागती, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूस करेंगे।