मनोरंजन

Published: Oct 02, 2022 03:23 PM IST

Bipasha Basuबिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ शेयर किया ऐसा वीडियो, बताया 'मंकी लव'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पल (Pregnancy Moment) को खूब एंजॉय कर रही है। वो अपना सारा वक्त अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बिता रही हैं। वहीं करण सिंह ग्रोवर भी ऐसे दौर में अपनी पत्नी का खास ख्याल रख रहे हैं। वो पैरेंट्स बनने के लिए काफी उत्साहित है। एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने करण सिंह ग्रोवर के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं।

ये वीडियो अलग-अलग तस्वीरों को कोलाज करके बनाया गया है। इस वीडियो में कपल काफी खुश और प्यारे लग रहे हैं। वहीं अभिनेत्री ने अपने इस प्यार को मंकी लव बताई है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘मंकी लव’ उनका ये पोस्ट उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन, कपिल शर्मा और शमिता शेट्टी ने भी लाइक किया है।

वहीं प्रशंसक इस वीडियो को देखकर उन्हें लवली कपल बता रहे हैं। गौरतलब है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपने घर में नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही कपल ने बेबी शावर पार्टी भी रखा था। जिसमें कपल के दोस्त और रिश्तेदार इनवाइटेड थे।