मनोरंजन

Published: Jan 24, 2022 10:03 AM IST

Bobby Deol Pictureबॉबी देओल ने तान्या के जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट की तस्वीर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के स्टार (Star) बॉबी देओल (Bobby Deol) अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव (Active) रहते है। फैंस भी उनके पोस्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते है। बॉबी देओल ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम (Instagram) पर एक तस्वीर (Picture) पोस्ट (Post) की है।

जिसमें अभिनेता अपनी पत्नी तान्या देओल के साथ नजर आए। दरअसल, आज तान्या का जन्मदिन है और अभिनेता उन्हें जन्मदिन की बधाईयाँ देते हुए ये तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आए। उनके इस जन्मदिन के अवसर पर उनके फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

फिल्म अभिनेता चंकी पांडे ने भी उनके इस तस्वीर को लाइक करते हुए लिखा- ‘हैप्पी हैप्पी बर्थडे तान्या’ वहीं दुसरे स्टार जिम्मी शेरगिल ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 

फिल्म ‘बच्चन पांडेय’ में नजर आएंगे 

बॉबी देओल अपने वर्कआउट को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते है। उनके आगमी फिल्मों की लिस्ट में कई फिल्में है। वो अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘बच्चन पांडेय’ में नजर आने वाले है। अभिनेता ‘एनिमल’ फिल्म में अनिल कपूर,  रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखेंगे। सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मेसी के साथ फिल्म ‘लव हॉस्टल’ में भी उनका रोल शामिल है।