मनोरंजन

Published: Nov 12, 2020 04:34 PM IST

सुसाइडबॉलीवुड एक्टर आसिफ बसरा ने किया सुसाइड

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड के गलियारों से एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच खबर मिली है कि बॉलीवुड एक्टर आसिफ बसरा (Asif Basra) ने सुसाइड (Suicide) कर लिया है। आसिफ बसरा ने गुरुवार को  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला (Dharamshala) में मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर स्थित एक कैफे (Cafe) के पास सुसाइड किया। हालांकि, एक्टर ने सुसाइड क्यों किया इसका पता नहीं चल पाया है।  

कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पहुंची। पुलिस ने शव को को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

बता दें कि, आसिफ बसरा (Asif Basra) पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे। वह एक विदेशी महिला के साथ लिव इन में रहते थे। गुरुवार दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले थे। इसके बाद वह घर वापस आये और अपने कुत्ते की रस्सी से फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि एक्टर डिप्रेशन का शिकार थे। 

आसिफ बसरा (Asif Basra) टीवी एक्टर हैं। वह कई बॉलीवुड की फिल्में ‘परजानियां’ ब्लैक ‘फ्राईडे’ के अलावा, हॉलीवुड मूवी आउटसोर्स में भी नज़र आ चुके थे।