मनोरंजन

Published: Feb 14, 2022 11:14 PM IST

Happy Birthday Randhir Raj Kapoorबॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर का जन्मदिन आज, जानें उनके जीवन से जुड़ी अनसुनी बातें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : रणधीर राज कपूर (Randhir Raj Kapoor) का जन्म 15 फरवरी (February) 1947 को मुंबई (Mumbai) के माटुंगा (Matunga) में करुणाकरण मैटरनिटी होम (Karunakaran Maternity Home) में एक पंजाबी (Punjabi) हिंदू (Hindu) माता-पिता के घर हुआ था। रणधीर राज कपूर का आज 75वां जन्मदिन है। उनका परिवार अभिनय करियर के लिए भारत के विभाजन से पहले पंजाब (पाकिस्तान) से मुंबई चला गया था। रणधीर राज कपूर का परिवार फिल्म उद्योग से ताल्लुक रखता है, वह खुद एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और फिल्म निर्देशक हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में काम किया है।

वह 1970 के दशक के एक स्थापित अभिनेता थे और उन्हें दो फिल्मफेयर पुरस्कार नामांकन प्राप्त हुए। 1980 के दशक की शुरुआत के बाद उन्हें शायद ही किसी फिल्म में देखा गया हो। उनके पिता राज कपूर थे, जो एक अभिनेता और फिल्म निर्माता थे और माता कृष्णा कपूर थी।  रणधीर राज कपूर अपने माता-पिता के सबसे बड़े बेटे हैं। स्वर्गीय राजीव कपूर और ऋषि कपूर उनके छोटे भाई थे। अभिनेता रणबीर कपूर, आधार जैन और अरमान जैन और व्यवसायी निखिल नंदा उनके भतीजे हैं।

रणधीर राज कपूर ने अपने अभिनय और निर्देशन की शुरुआत वर्ष 1971 में एक पारिवारिक नाटक ‘कल आज और कल’ में प्रमुख भूमिका निभाकर की। इसके बाद उन्होंने 1972 में फिल्म ‘जीत’, रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘जवानी दीवानी’ और ‘रामपुर का लक्ष्मण’, 1974 में ‘हमराही’, 1975 में लफंगे और ‘पोंगा पंडित’ में अपनी मुख्य भूमिकाएं निभाकर फिल्म को सफल बनाया। वर्ष 1991 में ब्लॉकबस्टर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मेंहदी’ का निर्देशन रणधीर राज कपूर ने किया था। 

यह फिल्म दशक की सबसे सफल फिल्म साबित हुई। इस फिल्म के लिए उनके निर्देशन और नामांकन के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार मिला और उन्हें ऑस्कर के लिए भारतीय प्रस्तुतकर्ता के रूप में चुना गया। 2010 में, वह कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल’ में भी अपनी भूमिका में दिखाई दिए। रणधीर राज कपूर ने वर्ष 1971 में अभिनेता हरि शिवदासानी की बेटी अभिनेत्री बबीता से शादी की। जिनसे उनकी दो बेटियां, अभिनेत्री करिश्मा और करीना कपूर हैं।