बॉलीवुड

Published: Oct 17, 2023 08:53 AM IST

Neetu Kapoor-Ranbir Kapoorमां-बेटे एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार? नीतू कपूर के पोस्ट से मची हलचल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
नीतू कपूर और रणबीर कपूर की फोटो (Photo Source - Instagram)

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ एक सेल्फी शेयर की हैं। नीतू कपूर ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में कुछ ऐसा लिख दिया है। जिससे उनके फैंस में खलबली मच गई है।

दरअसल, नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के साथ एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, “अपने पसंदीदा कोस्टार के साथ फिर से वापस।” तस्वीर में मां-बेटे काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। नीतू कपूर के कैप्शन को पढ़कर लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद एक बार फिर नीतू और रणबीर एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं।

‘जुगजुग जीयो’ में आई थीं नजर 

बता दें कि नीतू कपूर और रणबीर कपूर साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘बेशर्म’ में पर्दे पर एक साथ एक्टिंग करते नजर आए थे। नीतू कपूर ने लंबे ब्रेक के बाद पिछले साल रिलीज हुई राज मेहता की फिल्म ‘जुगजुग जीयो’ से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक की हैं। इस फिल्म में नीतू कपूर के अलावा वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आए थे।

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 

बात करें रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट कि तो एक्टर आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी।