बॉलीवुड

Published: Dec 23, 2022 11:20 AM IST

Cirkus Reviewपर्दे पर फीकी साबित हुई ‘सर्कस’ की कहानी, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर है रोहित शेट्टी की फिल्म

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic : Instagram

फिल्म : सर्कस 

कलाकार : रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर, मुरली शर्मा और सिद्धार्थ जाधव 

निर्देशक : रोहित शेट्टी 

रिलीज : 23 दिसंबर 2022, थिएटर्स 

रेटिंग : 2.5 स्टार्स 

सर्कस : रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की निर्देशित फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) आज यानि 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अलावा पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित थे और आज उनका ये इंतजार खत्म हो गया। फिल्म ‘सर्कस’ क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने एडवांस टिकट बुकिंग से पहले ही दिन लगभग एक करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।  

कहानी : रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ की कहानी की शुरुआत बेंगलुरु के ऑर्फनेज से शुरू होती है। जहां चार जुड़वां बच्चे दो रॉय यानि रणवीर सिंह और दो जॉय यानि वरुण शर्मा को दो अलग-अलग फैमिली द्वारा अडॉप्ट कर लिया जाता है, लेकिन ऑर्फनेज के केयरटेकर और डॉक्टर (फिल्म में मुरली शर्मा) अपने एक थ्योरी के चलते चारों जुड़वां बच्चों की अदला-बदली कर देते हैं। जिसके बाद एक ऊटी के परिवार द्वारा जो सर्कस चलाते हैं। रणवीर-वरुण और एक बेंगलुरु के परिवार द्वारा रणवीर-वरुण को अडॉप्ट किया जाता है।

जिसके चलते वरुण और रणवीर को अपने जुड़वां भाइयों के बारे में पता नहीं चल पाता है। अब कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और बात शादी तक पहुंचती है। जिसमें एक रॉय की शादी पूजा हेगड़े फिल्म में माला नाम की लड़की से हो जाती है जबकि दूसरे रॉय जैकलीन फर्नांडिस फिल्म में बिंदू नाम की लड़की से शादी करना चाहते हैं। वहीं फिल्म में बिंदू और माला रॉय और जॉय को आमने-सामने देखकर कंफ्यूज हो जाती हैं। फिर फिल्म में संजय मिश्रा, सिद्धार्थ जाधव और मुकेश तिवारी, मुरली शर्मा, सुलभा आर्या जैसे एक्टर्स की कॉमेडी देखने को मिलती है। फिल्म कॉमेडी से भरपूर है। ये एक प्योर फैमिली फिल्म है।