मनोरंजन

Published: Jan 22, 2022 03:48 PM IST

Boney Kapoor Videoबोनी कपूर 'मेरे यार शब्बा खैर' गाने पर झूमते आए नजर, पोस्ट किया वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : फिल्ममेकर (Filmmaker) बोनी कपूर (Boney Kapoor) इन दिनों अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव (Active) है और अपने पुरानी (Old) यादों (Memories) को ताजा कर रहें है। जिसके चलते वह अपने फैंस के द्वारा सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्ममेकर ने अपने इन्स्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो (Video) पोस्ट किया है। जिसमें वह दिवंगत (Late) अभिनेता (Actor) शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) का गाना ‘मेरे यार शब्बा खैर’ गाने पर झूमते नजर आए।

सामने बड़े स्क्रीन पर दिवंगत अभिनेता का गाना चल रहा है। जिसको देख वह ठुमकते नजर आए। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा ‘शम्मी कपूर को मेरा श्रधांजलि, मेरी पूरी कोशिश रही और पार्टी में 60/70 के सबसे करीबी क्लोन/ड्रेस्ड स्टार से सम्मानित किया गया और एक ट्रॉफी के साथ प्रस्तुत किया गया। उनके द्वारा पोस्ट इस वीडियो को उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं आज से तीन दिन पहले भी बोनी कपूर ने एक वीडियो पोस्ट किया था।

जिसमें उनकी दिवगंत पत्नी और अभिनेत्री श्रीदेवी ‘मिस्टर इंडिया’ फिल्म में किशोर कुमार और कविता कृष्णामूर्ति की आवाज में गाना ‘अरे करते है हम प्यार मिस्टर इंडिया से, हमको मिलना है सौ बार मिस्टर इंडिया से’ को गाई थी।

जान्हवी कपूर और खुशी कपूर इनकी बेटी है

इस पोस्ट वीडियो पर फिल्ममेकर ने अपने कैप्शन में लिखा ‘1985 में आज ही के दिन हमने मिस्टर इंडिया की शूटिंग शुरू की थी, फिल्म के निर्माण के कुछ पलों को साझा करते हुए’ इस वीडियो को देख यह अंदाजा लगाना गलत नहीं होगा की आज भी बोनी कपूर अपनी पत्नी को बहुत याद करते है। 24 फरवरी 2018 को अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया था। जान्हवी कपूर और खुशी कपूर इनकी बेटी है।