सेलिब्रिटी

Published: Nov 20, 2021 09:51 PM IST

IFFI Goa अभिनेत्री हेमा मालिनी को मिला 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2021' का अवॉर्ड

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे प्रमुख हस्तियों में से एक के रूप में जानी जाने वाली, अनुभवी हेमा मालिनी को गोवा में 52वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2021 के उद्घाटन समारोह में क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

अनुभवी अभिनेत्री हेमा मालिनी को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए वर्ष 2021 की भारतीय फिल्म व्यक्तित्व से सम्मानित किया गया। पीआईबी इंडिया ने इस की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी। उन्होंने लिखा, ”प्रसिद्ध अभिनेत्री और संसद सदस्य @dreamgirlhema #HemaMalini को #IFFI52 पर इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2021 का पुरस्कार मिला”

वहीं मालिनी के साथ गीतकार प्रसून जोशी को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि इससे पहले I & B मंत्री अनुराग ठाकुर ने हेमा मालिनी और प्रसून जोशी के बारे में एएनआई से बात की थी। उन्होंने कहा, ”हेमा मालिनी और प्रसून जोशी के दशकों से फैले भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में योगदान और उनके काम ने पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। वे भारतीय सिनेमाई प्रतीक हैं जिनकी दुनिया भर में प्रशंसा और सम्मान किया जाता है।”