सेलिब्रिटी

Published: Jul 12, 2023 12:20 PM IST

Aaliyah Kashyap Engagement Dateअनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने इंगेजमेंट की डेट से उठाया पर्दा, इस दिन शेन ग्रेगोइरे संग करेंगी सगाई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर (Bollywood Director) अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे (Shane Gregoire) संग सगाई करके सब को सरप्राइज कर दिया था। आलिया ने सगाई के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया था। जिसमें वो अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। वहीं पोस्ट की दूसरी तस्वीर में न्यूली-इंगेज्ड कपल को रोमांटिक होते हुए भी देखा गया था।

आलिया ने 11 जुलाई, मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आस्क मी एवरीथिंग सेशन रखा था। जिस दौरान आलिया ने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान आलिया ने अपने सगाई के डेट का भी खुलासा किया है। आलिया से एक फैन ने पूछा, “आपका इंगेजमेंट कब है।” जिसके जवाब में आलिया ने लिखा, “3 अगस्त, यह बहुत जल्दी आने वाला है। मैं बहुत एक्साइटेड हूं।” बता दें कि आलिया कश्यप 3 अगस्त को मुंबई में पूरे रीति-रिवाज के साथ ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे संग सगाई करेंगी। 

बीते दिनों आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे ने अपने शादी की डेट को भी लोगों के साथ शेयर किया था। कपल ने बताया था कि वो वो 2025 में शादी करेंगे। उससे पहले वो अपने इंगेजमेंट को एन्जॉय करना चाहते हैं। आलिया और शेन ने यह भी बताया था कि वो पहले इंडिया में पारंपरिक हिंदू विवाह समारोह और फिर अमेरिका में एक क्रिश्चियन सेरेमनी में शादी करेंगे। 

बता दें कि आलिया कश्यप फिल्मी पर्दे से बहुत दूर हैं, लेकिन वो अपने सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। आलिया के सोशल मीडिया पर फैंस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आलिया एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। साथ ही वो यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट भी बनाती हैं।