सेलिब्रिटी

Published: Aug 23, 2023 01:01 PM IST

Shiv Thakareसमुद्र तट की सफाई करते नजर आए ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे, फैंस के बीच लूटी वाहवाही

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo Credit - Twitter

मुंबई : ‘बिग बॉस मराठी 2’ के विनर और ‘बिग बॉस 16’ के फर्स्ट रनर अप शिव ठाकरे (Shiv Thakare) इन दिनों रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट बेस्ड रियालिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ (Khatron Ke Khiladi 13) में नजर आ रहे हैं। वहीं शिव ठाकरे ने एक बार फिर ऐसा कुछ किया है जिससे उन्होंने अपने फैंस का दिल जीत लिया है। मुंबई बीच के किनारे अक्सर कई सितारों को साफ-सफाई अभियान में भाग लेते हुए देखा गया है।

वहीं इस बार साफ-सफाई का जिम्मा शिव ठाकरे ने उठाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसका एक वीडियो शिव ठाकरे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिव ठाकरे समुद्र के किनारे पड़े कचरे को बीनकर एक टोकरी में इकठ्ठा करते है। जिसके बाद वो उस टोकरी भरे कचरे को एक जगह पर इकठ्ठा करते है। वीडियो में उनके टीम के लोग भी उनके आस-पास दिखाई दे रहे हैं। 

शिव ठाकरे को इस काम को करते हुए उनके फेस पर खुशी देखी जा सकती है। वहीं फैंस उनके इस सादगी के मुरीद हो गए हैं। फैंस शिव ठाकरे की जमकर वाहवाही कर रहे हैं। शिव ठाकरे के इस वीडियो को @shiv_gayatriii नाम के एक ट्विटर यूजर ने अपने हैंडल से शेयर किया है। बता दें कि शिव ठाकरे हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ से एलिमिनेट होते-होते बचे हैं। शिव ठाकरे शो में ऐश्वर्या शर्मा से स्टंट हार गए थे, लेकिन आखिरी मोमेंट पर रोहित शेट्टी ने बताया कि ये नो एलिमिनेशन वीक है इसलिए शिव ठाकरे ऐश्वर्या शर्मा से टास्क हारने के बाद भी सुरक्षित बच गए।