Aditya Raj Kapoor Graduate
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) के बेटे आदित्य राज कपूर (Aditya Raj Kapoor) ने यह साबित कर दिखाया है कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है। आदित्य राज कपूर ने 67 साल की उम्र में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है। बिजनेसमैन आदित्य राज कपूर गोवा में रहते हैं। जिन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से फिलॉसफी में बीए ऑनर्स की डिग्री ली है। वो 59.67% अंकों के साथ सेकेंड क्लास पास हुए हैं।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपनी मार्कशीट के साथ तस्वीर शेयर किया है। आदित्य ग्लैमर की दुनिया से कोसों दूर रहते हैं। उन्हें बाइक राइडिंग का शौक है। आदित्य साल 2013 में अपनी पत्नी प्रीति कपूर के साथ मुंबई से बाइक राइडिंग पर भी गए थे 25 दिनों में कई किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद मुंबई वापस लौट आए थे। आदित्य राज कपूर ने अपनी पूरी यात्रा पर एक किताब भी लिखी है। जिसका नाम ‘द क्वेस्ट’ है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditya Raj Kapoor (@lordfusebox)

आदित्य राज कपूर ने फिलॉसफी में बीए ऑनर्स की डिग्री लेते हुए कपूर फैमिली की कॉलेज ड्रॉपआउट की प्रथा को ब्रेक कर दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान और रणबीर कपूर ने भी ग्रेजुएशन की डिग्री नहीं ली है। रणबीर कपूर जब कपिल शर्मा के शो में अपनी फिल्म ‘ये दिल है मुश्किल’ का प्रमोशन करने पहुंचे थे। तब उन्होंने बताया था कि वो 10वीं में सेकेंड डिवीजन से पास हुए थे। जिसपर उनकी दादी ने खुशी में ग्रैंड पार्टी होस्ट किया था।