सेलिब्रिटी

Published: Oct 31, 2023 03:40 PM IST

Karva Chauth 2023 दीपिका पादुकोण और ट्विंकल खन्ना समेत ये एक्ट्रेसेस नहीं मनाती करवा चौथ, ये है वजह

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां जो नहीं मनाती करवा चौथ की फोटो (Photo - Instagram)

मुंबई : इस साल 1 नवंबर को देशभर में करवा चौथ (Karva Chauth) मनाया जाएगा। इस दिन पत्नी निर्जला व्रत रखकर अपने पति के लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन औरतें रात को चांद और पतियों का चेहरा देखकर अपना व्रत खोलती है। महिलाओं ने इस त्योहार को धूम-धाम से मनाने के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को मनाने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। जिसमें शिल्पा शेट्टी से लेकर अनुष्का शर्मा तक का नाम शामिल है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ एक्ट्रेस इस त्योहार को नहीं मनाती है और वो व्रत भी नहीं रखती हैं। तो आइये उन एक्ट्रेसेस के नाम जानते हैं। जो करवा चौथ नहीं मनाती हैं। 

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी साल 1980 में एक्टर धर्मेंद्र के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों की शादी को 43 साल हो गए हैं, लेकिन एक्ट्रेस कभी भी करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। उनका मानना है कि प्यार दिल में होता है।

रत्ना पाठक

एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। वो करवा चौथ पर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रही हैं। जिसके लिए उन्हें काफी आलोचानाओं का सामना भी करना पड़ा। रत्ना पाठक ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान करवा चौथ को लेकर कहा था, “हमारा समाज बहुत ही रुढ़िवादी होता जा रहा है। ये अजीब नहीं है कि पढ़ी-लिखी महिलाएं भी पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं।” 

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 2018 में रणवीर सिंह के साथ शादी रचाई थी। दीपिका करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं, लेकिन रणवीर अपनी पत्नी दीपिका के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। दीपिका का करवा चौथ को लेकर मानना है कि आपस में प्यार बनाए रखने के लिए व्रत रखने से ज्यादा एक-दूसरे का साथ देना ज्यादा जरूरी होता है। 

ट्विंकल खन्ना 

बॉलीवुड एक्ट्रेस और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना भी करवा चौथ नहीं मनाती हैं। ट्विंकल खन्ना का मानना है कि पत्नी के भूखे रहने से पति की उम्र नहीं बढ़ती है। ट्विंकल खन्ना ने कुछ साल पहले अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था, “आजकल जहां लोग 40 की उम्र में दूसरी शादी कर लेते हैं, तो पहले पति के लिए व्रत रखने से क्या फायदा? जब उनके साथ जिंदगी भर रहना ही नहीं।” एक्ट्रेस यहीं नहीं रूकीं उन्होंने आंकड़ों को सामने रखते हुए बताया कि वो भारतीय पुरुष जिनके लिए यह व्रत नहीं रखा जाता वो ज्यादा जीते हैं। ट्विंकल के इस पोस्ट पर खूब बवाल मचा था। 

करीना कपूर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को एक्टर सैफ अली खान के साथ शादी किए हुए 11 साल हो गए हैं, लेकिन एक्ट्रेस करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपने पति के लिए अपना प्यार साबित करने के लिए करवाचौथ का व्रत रखने की कोई जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस के इस बयान पर उन्हें काफी ट्रोल का भी सामना करना पड़ा था।  

सोनम कपूर 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी अपने पति आनंद अहूजा के लिए व्रत नहीं रखती हैं। क्योंकि आनंद नहीं चाहते हैं कि सोनम उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखे।