Karva Chauth 2023
पहला करवा चौथ मानने वाली एक्ट्रेसेस की फोटो (Photo - Instagram)

Loading

मुंबई : करवा चौथ (Karva Chauth) इस साल 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत (Nirjala Vrat) करके ईश्वर से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड (Bollywood) कपल्स अपना करवा चौथ मनाएंगे। वहीं इस साल कई एक्ट्रेसेस अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। जिनकी शादी साल 2023 में हुई है।

जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) से लेकर कियारा आडवाणी (Kiara Advani) तक का नाम शामिल है। तो आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के नाम जो अपने पतियों के लिए व्रत रखकर इस त्योहार को मनाएंगी।  

परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी रचाई हैं। कपल ने 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर में शादी के सात फेरे लिए हैं। परिणीति अपने पति राघव के लिए पहला करवा चौथ मनाएंगी।

सोनाली सहगल

बॉलीवुड फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल इसी साल 7 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष एल सजनानी के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। सोनाली अपने पति आशीष के लिए इस साल पहला करवा चौथ मनाएंगी।  

कियारा आडवाणी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इसी साल 7 फरवरी को शादी कर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हुए हैं। कियारा इस साल करवा चौथ पर पति सिद्धार्थ के लिए पहला निर्जला व्रत करने वाली हैं। 

स्वरा भास्कर

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और राजनेता फहाद अहमद ने फरवरी 2023 में शादी की है। स्वरा ने एक बेटी को जन्म भी दिया है। स्वरा का यह पहला करवा चौथ होगा।

अथिया शेट्टी

सुनील शेट्टी की लाडली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने इस साल जनवरी में क्रिकेटर केएल राहुल के साथ सात फेरे लिए थे। एक्ट्रेस इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।  

शिवालिका ओबेरॉय

‘खुदा हाफिज’ फेम एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और फिल्म ‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इस साल 9 फरवरी को गोवा में सात फेरे लिए हैं। शिवालिका का यह पहला करवा चौथ होगा।  

हंसिका मोटवानी

साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में काम कर चुकीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर 2022 को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ शादी की थी। हंसिका अपने पति के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखेंगी।