सेलिब्रिटी

Published: Jan 09, 2023 12:52 PM IST

Fatima Sana Sheikhफातिमा सना शेख ने लेट न्यू ईयर किया विश, यूजर बोले- मैडम आप कौन सा कैलेंडर यूज करती हो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) फातिमा सना शेख (Fatima Sana Sheikh) बॉलीवुड (Bollywood) की कई फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। एक्ट्रेस साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ में गीता फोगाट के किरदार में नजर आई थी। इस फिल्म में आमिर खान भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। जो फिल्म में पहलवान महावीर सिंह फोगाट की भूमिका में गीता फोगाट के पिता का रोल निभाए थे। फातिमा सना शेख अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें वो अपनी दिलकश अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं, लेकिन उन्होंने अपने इस पोस्ट में एक ऐसी गलती कर दी जिसके वजह से उनकी खिल्ली उड़ाई जा रही है। एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी न्यू ईयर, 8 दिन की देरी से’ जिसपर अब यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मैडम आप कौन सा कैलेंडर यूज करती हो, न्यू ईयर तो 8 दिन पहले खत्म हो गया आप अब क्यूं विश कर रही हो।’

तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘आपके साथ न्यू ईयर हो तो लेट ही पता चले।’ बता दें कि फातिमा सना शेख का साल 2023 का ये पहला पोस्ट है। उनका ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

गौरतलब है कि एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर’ पर काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल और सान्या मल्होत्रा भी लीड रोल में नजर आएंगी। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।