सेलिब्रिटी

Published: Jun 11, 2023 11:06 AM IST

Gehana Vasisth Wedding‘गंदी बात’ फेम गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी से किया निकाह, कबूला इस्लाम?

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Social Media

मुंबई : ‘गंदी बात’ (Gandii Baat) फेम एक्ट्रेस (Actress) गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस के चर्चा में होने का करण कोई उनका अपकमिंग प्रोजेक्ट नहीं बल्कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों की हेडलाइन्स बनी हैं। दरअसल, गहना वशिष्ठ को उनका जीवन साथी मिल गया है। उन्होंने एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी (Faizan Ansari) को अपना हमसफर चुना है।

जी हां, गहना वशिष्ठ ने गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड फैजान अंसारी से निकाह कर लिया है। जिसकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। खबर यह भी है कि गहना वशिष्ठ ने शादी से पहले इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। जिसके बाद चंडीगढ़ के एक पंडित परिवार से ताल्लुक रखने वाली गहना ने इस्लामिक रीति-रिवाज से फैजान से शादी किया है। हालांकि, अभी तक इस पर गहना वशिष्ठ के तरफ कोई भी ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

फिलहाल, इस वक्त सभी गहना वशिष्ठ को नए सफर की शुरुआत की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि फैजान अंसारी हाल ही में अमेजन मिनी टीवी के रियलिटी शो ‘डेटबाजी’ में नजर आए थे। वहीं कुछ समय पहले गहना वशिष्ठ पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर पोर्न फिल्में बनाई हैं। जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। वहीं गहना वशिष्ठ ने अपने ऊपर लगे सभी इल्जाम को बेबुनियाद और गलत बताया था। गहना वशिष्ठ ने राज कुंद्रा केस के दौरान जमकर बयानबाजी भी की थी।