Gauahar Khan Baby Name
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : गौहर खान (Gauahar Khan) ने बीते 10 मई को अपने पहले बेटे को जन्म दिया है। गौहर खान और जैद दरबार (Zaid Darbar) अपने बच्चे के पैरेंट्स बन गए हैं, लेकिन कपल ने अपने बेटे के नाम का खुलासा नहीं किया था। फैंस उनके बच्चे का नाम और पहली झलक देख पाने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं बेबी बॉय के बोर्न के एक महीने बाद गौहर खान और जैद दरबार ने अपने बेटे के नाम को रिवील कर दिया है। इतना ही नहीं कपल ने अपने बेटे की पहली झलक भी दिखाई है।

शनिवार, 10 जून को कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए नाम का भी खुलासा किया है। गौहर और जैद ने अपने बेटे का नाम जेहान (Zehaan) रखा है। तस्वीरों में कपल अपने बच्चे को गोद में लिए प्यार करते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर पैरेंट्स की खुशी झलक रही है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

पोस्ट शेयर करते हुए गौहर खान ने कैप्शन में लिखा, “हमारा जेहान हमारे छोटों के नाम का खुलासा करते हुए, मा शा अल्लाह, उनके जन्म के 1 महीने की तारीख पर। आपके प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद, उसके लिए आपका निरंतर आशीर्वाद मांगना और हमारी छोटी जान के लिए गोपनीयता का अनुरोध करना। वह अपना प्यार भेजता है।” फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी गौहर और जैद के बेटे जेहान को अपना प्यार भेज रहे हैं। बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर, 2020 में शादी की थी। निकाह के तीन साल बाद 10 मई, 2023 को कपल अपने पहले बेटे के पैरेंट्स बने हैं।