सेलिब्रिटी

Published: Apr 03, 2023 04:39 PM IST

Jaan Kumar Sanu Talk About His Fatherछलका जान कुमार सानू का दर्द, बोले पापा की मदद से इंडस्ट्री में बड़ा नाम हो सकता था !

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
photo - instagram

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) और उनके बेटे व सिंगर जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) के बीच अक्सर विवादों की खबर आती रहती है। जान कुमार ने हालही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उनके पिता ने अगर इंडस्ट्री में उनकी मदद की होती तो शायद आज वो म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा नाम होते। हालांकि अब उन्हें अपने पिता से कोई शिकवा-शिकायत नहीं है और ना ही उनसे कोई उम्मीद है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि, ‘मुझे भगवान पर भरोसा है और उन्होंने मेरे लिए ज़रूर कुछ अच्छा ही सोचा है।’ 

बिग बॉस 14 में आए थे नज़र जान कुमार सानू

बिग बॉस 14 में भी नजर आ चुके हैं। वहीं से उनको पॉपुलैरिटी भी मिली थी। बिग बॉस के दौरान भी उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि उनके पिता कुमार सानू ने कभी भी इंडस्ट्री में उनकी मदद नहीं की। हालांकि सिंगर ने बेटे की इस बात पर हमेशा ही असहमति जताई है। लेकिन अब एक बार फिर जान कुमार ने अपनी इस बात को लोगों के सामने रखा है। 

6 महीने में अलग हो गए थे माता-पिता

इंटरव्यू के दौरान अपना दर्द बयां करते हुए जान कुमार सानू ने बताया कि ‘मेरे पिता ने मेरे लिए काम खोजने में कभी मदद नहीं की। मैं महज 6 महीने का था, तभी मेरे मां-पापा अलग हो गए थे। मैं पिता के बारे में कुछ जानता ही नहीं था। मुझे हमेशा ही उनकी कमी खलती रही है। काफी समय बाद मुझे अपने पिता के बारे में पता चला। जब मुझे पता चला कि मेरे पिता कौन हैं और वह क्या करते हैं तो ये मेरे लिए थोड़ा चैलेंजिंग था। इसे भाग्य कहें या दुर्भाग्य मुझे वही वर्क लाइन चुननी पड़ी। लेकिन इन सब में मेरे पिता ने मेरी कोई मदद नहीं की। आज जो भी हूं मैं अपने बलबूते हूं, देखते हैं क्या होता है।’

बता दें कि कुमार सानू ने 80 के दशक में रीता भट्टाचार्या से शादी की थी। उनके तीन बच्चे हुए, जान भी उन्ही तीनों में से एक हैं। 1994 में कुमार सानू और रीता का तलाक हो गया। उस वक्त रीता 6 महीने की प्रेग्नेंट थीं। कुमार ने रीता से तलाक लेकर सलोनी साहू से शादी की थी। बाद में सलोनी और कुमार की दो बेटियां हुईं।