सेलिब्रिटी

Published: Sep 06, 2023 09:12 AM IST

Jackie ShroffG20 डिनर के लिए इनवाइट हैं जैकी श्रॉफ, एक्टर ने इंडिया को भारत लिखे जाने पर कही ये बात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo Credit - ANI

मुंबई : दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। जिसमें कई नेताओं और एक्टर्स को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff ) को भी जी20 शिखर सम्मेलन के डिनर के लिए इनवाइट किया गया है। इस वक्त जो मुद्दा काफी सुर्खियों में है वो है ‘भारत के राष्ट्रपति’ के निमंत्रण पत्र पर इंडिया को भारत लिखा जाना।इस पर हर कोई अपनी-अपनी राय दे रहा है।

वहीं जैकी श्रॉफ ने भी इस पर अपना विचार रखा है। उन्होंने कहा कि अगर भारत को भारत कहा जा रहा है, तो यह बुरी बात नहीं है। हम नाम नहीं बदलेंगे भले ही बदल गया है। एएनआई से बातचीत के दौरान जैकी श्रॉफ ने कहा, “अगर भारत को भारत बोला जा रहा है तो यह बुरी बात नहीं है, भारत को भारत ही बोला जा रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “इंडिया है तो इंडिया है, भारत है तो भारत है। मेरा नाम जैकी है। मुझे कोई जॉकी बुलाता है तो कोई जेकी बोलता है। मेरे नाम को ही इतना तोड़ दिया जाता है, लेकिन मैं नहीं बदलूंगा। नाम बदलेंगे, लेकिन हम नहीं बदलेंगे।” 

बता दें कि इंडिया और भारत को लेकर चल रहे इस बहस पर अमिताभ बच्चन, विवेक अग्निहोत्री, कंगना रनौत और मनोज जोशी भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इंडिया की जगह भारत नाम करने के पक्ष में दिखे अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर ‘भारत माता की जय’ लिखा। उनके इस ट्वीट को इसी मुद्दे से जोड़ा जा रहा है। एक्टर मनोज जोशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ‘भारत हमको जान से प्यारा है’ गाते नजर आ रहे हैं। वहीं कंगना रनौत ने भी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, “इंडियन का मतलब गुलाम होता है, जो हमें अंग्रेजों ने दी थी। हाल ही में इसे बदल दिया गया है। हम भारतीय हैं, इंडियन्स नहीं।”