Pankhuri Awasthy
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : टीवी (TV) के मोस्ट पॉपुलर कपल पंखुड़ी अवस्थी (Pankhuri Awasthy) और गौतम रोडे (Gautam Rode) इन दिनों पैरेंटहुड एन्जॉय कर रहे हैं। पंखुड़ी अवस्थी ने 25 जुलाई, 2023 को अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। वहीं अब उनके जन्म के एक महीने बाद इस कपल ने अपने बेटा और बेटी का नामकरण संस्कार (Naming Ceremony) भी बड़ी धूमधाम से किया।

पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे ने 3 सितंबर को अपने बच्चों के नामकरण संस्कार के लिए घर में पूजा रखा था, जिसका एक विडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है, जिसमें पंखुड़ी अवस्थी अपने पति गौतम रोडे और परिवार के साथ नजर आ रही हैं।

विडियो में पंडित जी भी नजर आ रहे हैं जो मंत्रोच्चारण कर रहे हैं। इतना ही नहीं विडियो में म्यूजिक प्रोग्राम भी देखा जा सकता है। हालांकि, अभी तक कपल के जुड़वा बच्चों के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पंखुड़ी अवस्थी प्यार से अपने बेटे को छोटू भैया और बेटी को छुग्गा पॉप बुलाती हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pankhuri Awasthy Rode (@pankhuri313)

एक्ट्रेस कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थीं। जिसमें पंखुड़ी अवस्थी की मां उनके जुड़वा बच्चों को अपने गोद में लिए नजर आई थीं। जिसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, “धुंधला लेकिन सुंदर! मेरा छुग्गा पॉप और छोटू भैया अपनी नानी के साथ, पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान मेरी रीढ़ भी रही।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gautam Rode (@rodegautam)

पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे ने इस बार अपने बच्चों का पहला रक्षाबंधन भी सेलिब्रेट किया था। कपल ने अपने बेटी के हाथों से बेटे की कलाई पर राखी बंधवाई थी। जिसकी तस्वीर गौतम रोडे ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। जिसके कैप्शन में लिखा था, “हमारे बच्चों का पहला रक्षाबंधन।”