सेलिब्रिटी
Published: Sep 16, 2023 11:01 AM ISTSIIMA Awards 2023जूनियर एनटीआर बेस्ट एक्टर और मृणाल ठाकुर को बेस्ट एक्ट्रेस का मिला अवॉर्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
मुंबई : साउथ इंडियन फिल्मी सितारों के लिए बीती शुक्रवार की रात बेहद खास रही। 15 सितंबर की रात दुबई में साउथ इंडियन इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 (SIIMA Awards 2023) का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड्स फंक्शन में तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों की कई स्टार्स ने हिस्सा लिया।
सीमा अवॉर्ड्स 2023 की रात कई विजेताओं के नाम का ऐलान किया गया। साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) को फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने डेब्यू फिल्म ‘सीता-रामम’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन अ लीडिंग रोल क्रिटिक्स का अवॉर्ड हासिल किया जबकि अदिवी शेष को फिल्म ‘मेजर’ और रिषभ शेट्टी को फिल्म ‘कांतारा’ के लिए बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला।
यह भी पढ़ें
यहां देखें सीमा अवॉर्ड्स 2023 के विनर्स की पूरी लिस्ट –
- जूनियर एनटीआर – बेस्ट एक्टर – आरआरआर
- श्रीलीला – बेस्ट एक्ट्रेस – धमाका
- मृणाल ठाकुर – बेस्ट एक्ट्रेस लीडिंग रोल क्रिटिक्स – सीता-रामम
- एसएस राजामौली – बेस्ट डायरेक्टर – आरआरआर
- रिषभ शेट्टी – बेस्ट एक्टर किटिक्स – कांतारा
- अदिवी शेष – बेस्ट एक्टर किटिक्स – मेजर
- बेस्ट फिल्म – सीता-रामम
- बेस्ट फिल्म – 777 चार्ली
- अच्युत कुमार – बेस्ट निगेटिव रोल – कांतारा
- दिगंत मनचले – बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल – गालीपता 2
- शुभ रक्षा – बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल – होम मिनिस्टर
- श्रुति हासन – फ्लिपकार्ट फैशन यूथ आईकॉन