सेलिब्रिटी

Published: Mar 13, 2023 01:44 PM IST

Madhuri Dixitमाधुरी दीक्षित को आई मां की याद, तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की मां स्नेहलता दीक्षित (Snehlata Dixit) का 12 मार्च, 2023 की सुबह 8 बजे निधन हो गया। उन्होंने 90 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। स्नेहलता दीक्षित का अंतिम संस्कार वर्ली के एक श्मशान घाट में हुआ। एक्ट्रेस अपनी मां को खोकर अंदर से टूट सी गई हैं। बता दें कि माधुरी दीक्षित अपने मां के दिल के बेहद करीब थी। वहीं एक्ट्रेस आज अपनी मां स्नेहलता दीक्षित को याद कर भावुक हो गई।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें वो अपनी मां स्नेहलता के साथ अपने घर में बैठी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर एक इमोशनल नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “आज सुबह उठी तो आई का कमरा खाली पाया। यह अवास्तविक लगता है। उन्होंने हमें गले लगाना और जीवन का जश्न मनाना सिखाया। उन्होंने इतने सारे लोगों को बहुत कुछ दिया। हम उन्हें बहुत याद करेंगे लेकिन वह हमारी यादों में जिंदा रहेंगी। उनकी बुद्धि, सकारात्मकता और अनुग्रह संक्रामक थे। हम अपनी यादों के जरिए उनके जीवन को एक साथ मनाएंगे। शांति।”

उनके इस पोस्ट पर उनके फैंस और सेलेब्स भी भावुक हो रहे हैं। सभी उन्हें हिम्मत देते हुए उनकी मां स्नेहलता दीक्षित को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। स्नेहलता दीक्षित के निधन पर माधुरी दीक्षित के पति डॉ श्रीराम नेने ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा, “हमारी प्यारी आई, स्नेहलता दीक्षित, आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच शांति से चली गईं। भावनात्मक और शारीरिक रूप से थका हुआ हूं। लेकिन मेरे परिवार, दोस्तों और आप सभी के प्यार ने इसे सहनीय बना दिया है।

वह एक संत थीं: जीवन, ज्ञान, धैर्य और हास्य की भावना से भरपूर जिसने सभी बाधाओं को पार कर लिया। उन्हें याद किया जाएगा, लेकिन कभी नहीं भुलाया जाएगा। उनकी यादें उन्हें हम सभी के लिए हमेशा जिंदा रखेंगी।” बता दें कि एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आखिरी बार फिल्म ‘मजा मा’ में नजर आई थीं। उनकी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।